पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के पोते जुनैद सफ़दर और शंज़े अली रोहैल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लाहौर में संपन्न हुए इस शाही निकाह के वैभव से ज्यादा विवाद इसकी 'भारतीय कड़ियों' को लेकर हो रहा है। दरअसल, शरीफ़ परिवार की बहू ने अपनी ज़िंदगी के सबसे खास मौके के लिए पाकिस्तानी हुनर को छोड़ भारतीय डिजाइनरों के कपड़ों का चुनाव किया है। इस फैसले ने पाकिस्तान के भीतर एक नया राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है, जहां लोग इसे राष्ट्रीय गौरव और आर्थिक नैतिकता से जोड़कर देख रहे हैं।
#maryamnawaz #pakistannews #nawazsharif #maryamnawaz #pakistannews #sabyasachi #viralnews #breakingnews #hindinews
~HT.318~